
मानसून ने एक बार फिर प्रदेश में दस्तक दे दी है। 15 अगस्त से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी है। गुरुवार रात मालवा-निमाड़ के कई जिलाें में रातभर बारिश का दौर चला। खंडवा और बड़वानी और इंदौर में रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बड़वानी में तेज बारिश के बाद शुक्रवार सुबह ओझर की डेब नदी उफान पर आ गई, जिससे कई दुकान और घरों का सामान बह गया। तेज बहाव से नदी के बड़े पुल की रेलिंग भी टूट गई। खंडवा में 24 घंटे में जहां 23 मिमी बारिश हुई, वहीं इंदौर में 48 घंटे में 63.7 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर और हरदा जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KZ7Bul
No comments:
Post a Comment