News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Friday, 3 August 2018

नगर निगम : हमारे टैक्स की रकम से जमा होता है निगम अफसरों का 5 लाख का मोबाइल बिल; और ये हैं कि फोन नहीं उठाते

हर माह नगर निगम के अफसरों का मोबाइल बिल करीब 5 लाख रुपए आता है। यह राशि हमारे द्वारा दिए गए टैक्स से जमा होती है। लेकिन काम करना तो दूर ये अफसर फोन तक नहीं उठाते। यह हकीकत है। नगर निगम की कार्यप्रणाली की। अमूमन हर निगम परिषद बैठक में इस मुद्दे पर हंगामा होता है। गर्मी के मौसम में जलसंकट की स्थिति में तत्कालीन निगमायुक्त प्रियंका दास ने जलकार्य विभाग के इंजीनियरों के फोन आम जनता के लिए सार्वजनिक किए थे। लेकिन जब यह इंजीनियर पार्षदों के फोन नहीं उठाते तो आम जनता के फोन को लेकर ऐसी उम्मीद करना ही व्यर्थ है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Mj0j6d

No comments:

Post a Comment