News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Thursday, 30 August 2018

भोपाल में बड़ा तालाब पूरा भरने के लिए 518 करोड़ लीटर पानी की और जरूरत; प्रदेश में फिलहाल जारी रहेगा बारिश का दौर

इस मानसून सीजन में अब तक 28 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। बड़े तालाब का लेवल इस बार दस फीट बढ़ा। लेवल में यह इजाफा पिछले साल की तुलना में तीन गुना से भी ज्यादा है। इसके बावजूद तालाब जल संग्रहण क्षमता से आधा खाली है। लेवल दस फीट बढ़ने के बाद इसमें जल ग्रहण क्षमता 1800 मिलियन क्यूबिक फीट (एमसीएफटी) हो सकी। इसे पूरा भरने के लिए अभी और 1800 एमसीएफटी (518.40 करोड़ लीटर) पानी की और जरूरत है। वहीं, मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 1 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इससे बरसात का दौर फिलहाल जारी रहने की संभावना है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PiJyJb

No comments:

Post a Comment