News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Friday, 17 August 2018

एचपीपीसीएल की खामी के चलते एनएच-5 खतरे में, सतलुज का जलस्तर 15 सौ क्यूमेक्स तक पहुंचा

एचपीपीसीएल की खामियों के चलते राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर भी अब खतरे के बादल मंडराने लगे है। शौंगठोग-करच्छम परियोजना क्षेत्र पवारी के पास एनएच-5 पर दरारें पड़ने से एनएच को खतरा उत्पन्न हो गया है। एनएच-5 के दोनों और दरारें देखी जा रही है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस बार सतलुज नदी का अधिकतम जल स्तर बरसातों में 15 सौ क्यूमैक्स के करीब रहा। भले ही इन दिनों सतलुज नदी में एक हजार क्यूमैक्स के करीब पानी दर्ज किया जा रहा है लेकिन वर्ष दो हजार व 2005 के सतलुज नदी के जल स्तर को याद करे तो सतलुज नदी में 19 सौ क्यूमैक्स पानी दर्ज किया गया था। इन दिनों सतलुज नदी का जल स्तर वर्ष 2000 की तरह बढ़ता है तो पवारी के पास एनएच के साथ लगते आर्मी एरिया का भी अस्तित्व खत्म कर सकता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2nIYTqD

No comments:

Post a Comment