News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 6 August 2018

कोहली समेत 4 बल्लेबाजों को आउट करने वाले स्टोक्स दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे, मलान भी टीम से बाहर

भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। कोर्ट में सुनवाई के कारण इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह क्रिस वोक्स को टीम में शामिल किया गया। स्टोक्स ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए थे। दूसरी पारी में उन्होंने केएल राहुल, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और मोहम्मद शमी का विकेट लेकर भारत की जीत की संभावनाओं को खत्म कर दिया था। स्टोक्स पर मारपीट का एक मामला चल रहा है, जिसकी सुनवाई ब्रिस्टल में इस सप्ताह के अंत में होनी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vF4KB4

No comments:

Post a Comment