News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 7 August 2018

निकाह के लिए 45 दिन की छुट्टी मांग रहे डॉन अबू सलेम की अर्जी बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की

1993 मुंबई ब्लास्ट केस में उम्रकैद की सजा काट रहे अबू सलेम ने तीसरी शादी के लिए 45 दिन की पैरोल अर्जी लगाई थी। जिसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। पिछले साल भी सलेम ने टाडा कोर्ट से शादी करने की इजाजत मांगी थी, जिसे भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इससे पहले मुंबई के मुंब्रा इलाके में रहने वाली लड़की ने कोर्ट में आवेदन देकर कहा था कि वह सलेम से शादी करना चाहती है। उसका दावा था कि 2014 में उसने ट्रेन में सलेम से निकाह किया, इसलिए अब उसे आधिकारिक तौर पर इसकी अनुमति दी जाए। बता दें कि सलेम को पुर्तगाल से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ALyK3T

No comments:

Post a Comment