
वन मंडल राजगढ़ के तहत धामला फॉरेस्ट चौकी के दो फारेस्ट गार्ड के साथ स्थानीय युवकों ने जमकर मारपीट की। राजगढ़ पुलिस ने फॉरेस्ट गार्ड ओमप्रकाश व सुनील चौहान की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फॉरेस्ट गार्ड धामला बीट ओमप्रकाश ने बताया की वह अपनी बीट से वापस ड्यूटी करके धामला फॉरेस्ट चौकी आ रहे थे, तो करीब रात 8.30 बजे शाया निवासी संदीप व रूपेंद्र हाब्बी निवासी चंदोल अपने एक अन्य साथी, जिसका हम नाम नहीं जानते, के साथ गाड़ी में आए। उन्होंने बिना किसी बात के उनके सात मारपीट शुरू कर दी। तीनों युवक ने अपने साथ तेजधार हथियार भी लाए थे। वह किसी तरह वहां से भाग निकले, लेकिन इसके बाद तीनों युवकों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में काफी गहरी चोटें आई है और वह लहूलुहान हो गए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LqXApY
No comments:
Post a Comment