News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 20 August 2018

धार : गंधवानी में हथियार बंद बदमाशों ने डेढ़ घंटे तक पत्थरबाजी के बाद गोली चलाई, एक की मौत, 3 की हालत गंभीर

गंधवानी के ग्राम सोयला में रविवार रात 20 से 25 हथियार बंद बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। लूट के इरादे से गांव में घुसे बदमाशों और ग्रामीणों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक पत्थरबाजी होती रही। भीड़ बढ़ती देख बदमाशों ने ग्रामीणों पर तीर कमान से हमला करने के बाद गोली चला दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छर्रे लगने से दो लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति को बदमाशों से तीन मारकर गंभीर घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर तीनों को बड़वानी रैफर किया गया, जहां से दो को इंदौर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के पहुंचने के बाद बदमाश वहां से भागे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vYcvTL

No comments:

Post a Comment