News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 18 August 2018

खरगोन : बाढ़ से क्षतिग्रस्त कुंदा पुल पर से दो दिन के लिए आवागमन बंद : अब तक 3 बार हो चुकी है जर्जर पुल की मरम्मत

पहाड़ी क्षेत्र में चार घंटे तेज बारिश के बाद कुंदा पुल में कई जगह आईं दरारों को देखते हुए प्रशासन ने दो दिन के लिए पुल पर से आवागमन बंदकर दिया है। पुलिस का जायजा लेेने और मरम्मत के बाद ही इसे खोला जाएगा। उधर,1958 में बने इस पुल को लेकर लोक निर्माण विभाग के अफसरों का ही कहना है कि 30 साल में पुल कमजोर हो जाता है। एक्सपायरी मियाद खत्म हो जाती है। नियमानुसार 1988 में ही पुल को डिस्मेंटल कर देना चाहिए था, उसके 30 साल बाद तक वैकल्पिक व्यवस्था प्रशासन करा पाया न जनप्रतिनिधि। इस बीच बाढ़ के थपेड़े खा रहे पुल की तीन बार मरम्मत हुई। सबसे पहले 2006, फिर 2009 व उसके बाद अब 2018 में।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PksCmE

No comments:

Post a Comment