News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Thursday, 23 August 2018

हटकेश्वर धाम पर वार्षिक मेला व इनामी दंगल 25-26 को, पहला इनाम 51 हजार रुपए का

देशभर के 68 तीर्थों की जलधारा के संगमस्थल हाट गांव के हटकेश्वर धाम पर सावन माह के अंतिम शनिवार और रविवार को प्रसिद्ध मेला लगता है। इस बार 25 व 26 अगस्त को मेला लगेगा। शनिवार शाम को मंदिर में भजन कीर्तन और रविवार सुबह इनामी कुश्ती दंगल होगा, जिसमें देशभर के नामी-गिरामी पहलवान अपनी ताकत दिखाएंगे। दंगल में 51 हजार रुपए पहला इनाम तय किया गया है। दंगल के मुख्य अतिथि समाजसेवी सतीशराज देशवाल होंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2BDavW5

No comments:

Post a Comment