News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 27 August 2018

पीएनबी ने जुलाई में विलफुल डिफॉल्टर्स से सिर्फ 180 करोड़ वसूले, 15175 करोड़ रुपए बकाया

नीरव मोदी घोटाले से प्रभावित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) जुलाई में बड़े विलफुल डिफॉल्टरों से सिर्फ 180 करोड़ रुपए वसूल कर पाया है। यह कुल बकाया कर्ज के महज 1.17% के बराबर है। इन डिफॉल्टरों से अब भी बैंक को 15,175 करोड़ रुपए वसूलने हैं। जून के अंत में ऐसे कर्जदारों पर 15,355 करोड़ रुपए का बकाया था। बड़े विलफुल डिफॉल्टर वे हैं जिन्होंने 25 लाख रुपए से ज्यादा राशि का कर्ज लिया और जानबूझकर चुका नहीं रहे हैं। नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी ने करीब 14,000 करोड़ रुपए का घोटाला किया था। इसका खुलासा इस साल की शुरुआत में हुआ था। इस घोटाले की वजह से 2018-19 की जून तिमाही में बैंक को 940 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MAatn6

No comments:

Post a Comment