News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 27 August 2018

डीजल आज 15 पैसे तक महंगा, दिल्ली में 69.46 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर; पेट्रोल में 14 पैसे तक की बढ़ोतरी

डीजल के कीमतें लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली में डीजल सोमवार को 69.46 रुपए प्रति लीटर हो गया। रविवार को एक लीटर के दाम 69.32 रुपए थे। इससे पहले 29 मई को रेट सबसे ज्यादा 69.31 रुपए थे। तेल कंपनियों ने उस वक्त 14 मई से 29 मई तक लगातार कीमतें बढ़ाई थीं। पेट्रोल पर सोमवार को 13 से 14 पैसे तक बढ़ोतरी की गई। दिल्ली में पेट्रोल 77.91 रुपए और मुंबई में 85.33 रुपए हो गया। कीमतों में लगातार दूसरे दिन इजाफा किया गया है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के हिसाब से हर रोज पेट्रोल-डीजल के रेट तय करती हैं। नई कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हो जाती हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MAajMw

No comments:

Post a Comment