News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 25 August 2018

​मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे हुआ बहाल, औट में लैंडस्लाइड की वजह से 12 घंटे रहा बंद

मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे बनाला के पास रात भर बंद रहा। पहाड़ी से भारी मात्रा में लैंड स्लाइडिंग होने से नेशनल हाईवे पूरी तरह से ठप रहा। रात को लगभग 11:00 बजे पहाड़ी से भारी भरकम लैंड स्लाइडिंग हो गई जिसके कारण है नेशनल हाईवे बंद हो गया। लगभग 12 घंटे बंद रहने की वजह से दोनों और वाहनों की लाइन लगी रही। हाईवे की बंद होने की सूचना एनएचएआई के अधिकारियों के मिलने के बाद नेशनल हाईवे की मशीनरी मौके पर हाईवे को क्लियर करने के लिए रात भर कार्य करती रही। जिसके कारण नेशनल हाईवे को शनिवार सुबह लगभग 12 घंटे के बाद 11:00 बजे बहाल किया जा सका। मंडी डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि नेशनल हाईवे को बहाल कर दिया गया है। मार्ग बंद होने से स्थानीय निवासियों के साथ टूरिस्टों को परेशानी उठानी पड़ी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wdcQlw

No comments:

Post a Comment