
शिवपुरी सुल्तानगढ़ फॉल से गिरे 11 लोगों में से 4 के शव शुक्रवार सुबह रेस्क्यू टीम ने ढूंढ लीं। सात लोगों की तलाश अभी जारी है। 15 अगस्त को पिकनिक मनाने गए ये लोग अचानक पानी बढ़ने से नदी के बीच बने टापू पर फंस गए थे। बाद में करीब 100 फीट ऊंचाई से नीचे गिरे और झरने के तेज बहाव के साथ बह गए थे। चट्टान पर करीब 30 लोग फंस गए थे, अधिकांश को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर निकाल लिया गया था। लेकिन 11 लोग बह गए थे जिनका कोई पता नहीं चला था। शुक्रवार सुबह से रेस्क्यू टीम ने इन लोगों की तलाश शुरू की और इनमें से 4 लोगों की लाशें टीम को मिल गई। रेस्क्यू टीम के मुताबिक नाजीद अली, ऋषिकांत कुशवाह, सोनू ठाकुर और अभिषेक रामसेवक के शव मिले हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vPvgZt
No comments:
Post a Comment