News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 11 August 2018

रिश्वत केस: पूर्व एसपी देसराज को तीन साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

एक लाख रुपए की रिश्वत के साथ पकड़े गए आईपीएस ऑफिसर देसराज सिंह को शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई और एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है। फैसला सुनाते हुए सीबीआई कोर्ट की स्पेशल जज गगनगीत कौर ने कहा कि इस केस से उन्हें मुंशी प्रेमचंद की 1925 में छपी कहानी 'नमक का दरोगा' की याद आ गई। उसमें दरोगा के किरदार 'मुंशी वंशीधर' ने रसूखदारों और नमक के तस्करों की 40 हजार रुपए की रिश्वत के ऑफर को ठुकरा दिया था। जबकि उस समय 40 हजार रुपए बहुत बड़ी रकम थी। हमारी सोसायटी को 'मुंशी वंशीधर' जैसे ही ईमानदार पुलिस अफसरों की जरूरत है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vZH4r9

No comments:

Post a Comment