
ऑटो डेस्क। नई कारों की तुलना में सेकंड हैंड पैसेंजर व्हीकल का मार्केट साइज ज्यादा बढ़ा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोग नई कार लेने से पहले पुरानी कार पर हाथ साफ करते हैं। वहीं, कुछ लोग कम बजट की वजह से सेकंड हैंड मार्केट में अपनी पसंद की कार को खरीदते हैं। सेकंड हैंड कार मार्केट Swift और Wagon R का नाम काफी पॉपुलर है। ऑनलाइन यूज्ड प्रोडक्ट प्लेटफॉर्म की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों कारों की डिमांड यूज्ड कार मार्केट में सबसे ज्यादा है। इन कारों को इस तरह के मार्केट में 1.15 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस तरह की कारों की मैन्युफैक्चरिंग करीब 9 से 10 साल पुरानी रहती हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2N1zP9z
No comments:
Post a Comment