
पत्थलगड़ी के नाम पर उपद्रव करने वालों की अगुवाई करने वाले एक बड़े नेता और पीएलएफआई उग्रवादी की रिश्तेदार से भी कोचांग में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पांच दुष्कर्म पीड़िताओं में इस नेता की बहू और उग्रवादी की भाभी शामिल हैं। यह दावा पुलिस ने किया है। दरअसल नेता की बहू पत्थलगड़ी के नाम पर उपद्रव करने वालों के खिलाफ नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को जागरूक कर रही थीं। जबकि नेता ने उसे पत्थलगड़ी के पक्ष में नुक्कड़ नाटक करने की सलाह दी थी। न मानने पर वह बहू के साथ उसकी नाट्य मंडली में शामिल अन्य सदस्यों से भी चिढ़ा हुआ था। लिहाजा उसने अन्य नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें सबक सिखाने के लिए सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम देने का तानाबाना बुना। इन नेताओं ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के लिए जिस पीएलएफआई संगठन की मदद ली, उसके एक सक्रिय उग्रवादी की भाभी से भी सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस के पास उस उग्रवादी की तस्वीर है और कोचांग कांड में पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2zj4xIH
No comments:
Post a Comment