News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 10 July 2018

बड़वानी में फर्जी दस्तावेज व फोटो से ड्रिप राशि निकालने का आरोप, करोड़ों रु. के भ्रष्टाचार की आशंका

फर्जी दस्तावेजों व फोटो के जरिए किसानों के नाम पर ड्रिप सिस्टम की राशि निकालने का मामला सामने आया है। नंदगांव निवासी पूर्व जनपद प्रतिनिधि ने सूचना के अधिकार में उद्यानिकी विभाग से मामले को लेकर जानकारी मांगी थी। विभाग ने अधूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। आरटीआई कार्यकर्ता गजानंद राठौर ने बताया विभाग से करीब 250 किसानों की जानकारी मिली है। इसमें 6 महीने में 5 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला होने की आशंका है। वहीं 5 से 7 साल की जांच होने पर 20 से 25 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार सामने आ सकता है। उन्होंने डीडीए उद्यानिकी अजय चौहान पर कंपनी से मिलीभगत कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की लोकायुक्त भोपाल से शिकायत की है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ukxr5w

No comments:

Post a Comment