News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 July 2018

शादी समारोह में रसगुल्ले ने करवा दी महाभारत, नहीं हो सकी शादी

पटना। एक शादी समारोह महज भोज में रसगुल्ला नहीं दिये जाने को लेकर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। खाना खिलाने के दौरान बाराती पक्ष के युवकों ने रसगुल्ले की मांग की। नहीं मिलने से नाराज होकर लड़की पक्ष वालों को लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना में लड़की के पिता, भाई, बहनोई सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना के बाद लड़की पक्ष वालों ने बताया कि वे लोग शेखपुरा जिले के मड़पसौना गांव से शादी के लिए बिहारशरीफ बाबा मणिराम अखाड़ा के समीप आये थे। समधी मिलने के बाद खाना खिलाने के दौरान यह घटना घटी। बता दें कि मड़पसौना गांव निवासी सुधीर प्रसाद सिन्हा की पुत्री रूपा की शादी बिहारशरीफ के पप्पू प्रसाद के पुत्र के साथ हो रही थी। इस घटना के बाद लड़की वालों ने शादी को रोक दिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uN5ILh

No comments:

Post a Comment