News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 31 July 2018

रीवा में दुष्कर्म मामले में थानेदार गिरफ्तार; जहां पदस्थ था, उसी थाने में हुई गिरफ्तारी

जिले के मऊगंज थाना प्रभारी पर एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मऊगंज थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी थानेदार को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर वहीं, युवती को मेडिकल के लिए रीवा लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मऊगंज में पदस्थ थानेदार महेंद्र मिश्रा ने लड़की को शादी का झांसा देकर मऊगंज बुलाया और उसके साथ होटल में ज्यादती की। उसने लड़की से कहा था सावन के पहले सोमवार को हम शादी करेंगे। जब सोमवार को शादी नहीं हुई तो देर शाम लड़की परिजनों के साथ थाने पहुंच गई और हंगामा कर दिया। उसने थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2M8enPT

No comments:

Post a Comment