News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 7 July 2018

पत्नी और सास की तांत्रिक क्रिया से आहत युवक ने पहले वीडियो में बयां किया दर्द, फिर ट्रेन से कटकर दी जान

सरेचा गांव के रहने वाले मुकेश मेघवाल का गौना करीब दो महीने पहले सतलाना की रहने वाली सरोज से हुआ, लेकिन इन दो महीनों में ही वो अपनी पत्नी और सास द्वारा करवाई जा रही तांत्रिक क्रियाओं से परेशान हो गया। इससे व्यथित होकर उसने अपनी पीड़ा का वीडियो बनाया, एक पन्ने पर सुसाइड नोट लिखा और ट्रेन के आगे कूद गया। लूणी रेलवे स्टेशन से करीब तीन किमी दूर आउटर सिग्नल एरिया में शुक्रवार सुबह हुई इस घटना के बाद जीआरपी चौकी की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस को देर शाम तक उसके परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि, युवक का सुसाइड नोट और दो वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से ही पुलिस को भी मिले हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2u0MmCG

No comments:

Post a Comment