News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 2 July 2018

उज्जैन स्थित श्री नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन पर संशय, साल में एक बार नाग पंचमी का पर खुलता है यह मंदिर

नागपंचमी पर साल में एक बार होने वाले श्री नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन पर इस बार संशय बना हुआ है। उज्जैनी स्थित प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर के तीसरे तल पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर कमजोर हो गया है। इस पर लोहे की सीढ़ियां लगा कर नागपंचमी पर हजारों लोगों को दर्शन के लिए ले जाना खतरनाक हो सकता है। इस बात का जिक्र आर्किलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) व पुरातत्व विशेषज्ञों की कमेटी की रिपोर्ट में है। यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर मंदिर प्रबंध समिति 15 अगस्त को नागपंचमी पर श्रद्धालुओं को मंदिर में ले जाने की बजाए एलईडी स्क्रीन पर ही दर्शन कराने का फैसला ले सकती है। रिपोर्ट के पेश होने के बाद रविवार को मामले में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर मनीषसिंह ने प्रशासक अभिषेक दुबे के साथ नागचंद्रेश्वर मंदिर का अवलोकन कर कमजोर हिस्सों को देखा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tVvw7i

No comments:

Post a Comment