
भोपाल। भोपाल में महिला को एक फ्लैट में बंधक बनाकर उस पर जबरदस्ती करने, मारपीट करने और प्रताड़ित करने वाले आशिक रोहित सिंह का पुलिस ने शनिवार को जुलूस निकाला। जुलूस के रूप में पुलिस आरोपी को उसी अपार्टमेंट में लेकर गई जहां उसने महिला को कैद किया था। वहां आरोपी को देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसी बीच वहां मौजूद एक महिला ने उसे थप्पड़ मारा। बाद में वहां और भी महिलाएं आ गईं और उसे जूते, चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लड़कियों ने आरोपी पर जूते-चप्पल बरसाना शुरू कर दिया। वहीं पीड़ित युवती की मां ने भी आरोपी को थप्पड़ मारा। फिर भी रोहित के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था। वह कह रहा था कि उसका प्यार एकतरफा है और मॉडल भी उससे शादी करना चाहती है लेकिन अपने परिवार के डर से मना कर रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KYomKT
No comments:
Post a Comment