News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Sunday, 8 July 2018

गठबंधन संभव लेकिन सीटों का बंटवारा मूल्य सिद्धांत आैर लक्ष्य पर चर्चा के बाद: सिंधिया

मप्र कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि प्रदेश में चुनाव पूर्व गठबंधन संभव है लेकिन सीटों का बंटवारे की बात मूल्य, सिद्धांत आैर लक्ष्य पर चर्चा के बाद ही होगी। श्री सिंधिया शनिवार को यहां चुनाव अभियान समिति की संभागीय बैठक से पूर्व संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा- अवसरवादी गठबंधन में मेरी कोई रुचि नहीं है। विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट के आधार के सवाल पर उनका कहना था- सिर्फ जीत ही टिकट का आधार होगी। पार्टी इस बार कम से कम तीस फीसदी ऐसे युवा आैर नए चेहरों कोे मौका देगी, जिन्होंने पहले कभी विधानसभा चुनाव न लड़ा हो, लेकिन उनके पास सहकारी संस्थाओं, निगम, पंचायत जैसे चुनाव लड़ने का अनुभव हो।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2J89Omk

No comments:

Post a Comment