News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 16 July 2018

दोस्त की बहन को भगाकर ले गया, दो महीने बाद हत्या कर शव को कुएं में फेंका

कलंदर चौक से दो माह से अपहृत जिस युवती को तलाशने के लिए पुलिस ने प्रयास नहीं किए, आरोपी रॉकी शर्मा ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। रॉकी दो माह तक युवती के साथ रहा, लेकिन पानीपत नहीं आने की जिद में रॉकी ने 13 जुलाई को सोनीपत के नाहरी गांव के पास उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद वह पानीपत आया और शाम को दोस्त राजन तनेजा को गोली मारी, जिसमें राजन घायल हो गया। इसके बाद उसने 5 दोस्तों को जान से मारने की धमकी दी। इनके लिए भी आरोपी ने साजिश बना रखी थी। लेकिन राजन के गोली लगने के बाद पुलिस ने सभी दोस्तों को सुरक्षा दे दी थी। रविवार को पुलिस परिजनों को लेकर सोनीपत पहुंची। जहां पर शव परिजनों के हवाले कर दिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NQK5Ct

No comments:

Post a Comment