News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 9 July 2018

राजस्थान में डंपर आैर रोडवेज बस की ज़बरदस्त भिड़ंत: ताश के पत्तों की तरह सड़क पर बिखर गई ‘जिंदगी’, चीखों के बीच...लाशों में अपनों को टटोलते रहे

अजमेर (राजस्थान)। रविवार सुबह करीब 10 बजे अजमेर के मांगलियावास क्षेत्र की तबीजी पुलिया से आगे डंपर आैर रोडवेज बस की जबरदस्त भिड़ंत में एक साल की मासूम बच्ची सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। दो घायलाें की हालत गंभीर बनी हुई है। डंपर रेलवे के लिए गीली गिट्टी ले जा रहा था। शाॅर्टकट के चक्कर में डंपर राॅन्ग साइड से आते हुए सामने से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस में जा घुसा। कंडेक्टर साइड से लेकर आखिरी सीट तक बस चकनाचूर हो गई। वहीं डंपर पलट गया। रोंगटे खड़े कर देने वाली दुर्घटना में लहूलुहान हालत में कई सवारियां आैर लाशें उछलकर सड़क पर आ गिरीं। किसी की गर्दन धड़ से अलग हो गई तो किसी के हाथ-पैर आैर अांतें तक बाहर आ गईं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2m1wxqX

No comments:

Post a Comment