News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 July 2018

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग; युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर

बिहार के छपरा-सीवान रेल लाइन पर मंगलवार को एक प्रेमी जोड़े ने चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन से कटकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई है। स्थानीय लोगों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना दाउदपुर स्टेशन के फाटक संख्या 62/ सी के पास की है। युवक-युवती भटनी-छपरा डाउन पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NXz16f

No comments:

Post a Comment