News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 16 July 2018

छह बच्चों की मां से गैंगरेप, बेहोश होेने पर भागे दुष्कर्मी

आरा (बिहार)। रविवार को 6 बच्चों की मां बेहोशी की हालत में मिली। शरीर पर कई जगहों पर जख्म के निशान थे। गांव वालों की सूचना पर महादलित परिवार के परिजन पहुंचे और सदर अस्पताल लेकर आए। देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला काजल देवी खोपिरा गांव निवासी नंद कुमार की पत्नी थी। वह शनिवार की शाम से अपने घर से लापता थी। उसे कुछ लोग फुसला कर ले गए थे। वह कबाड़ी चुनकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करती थी। महादलित परिवार के लोग काजल देवी के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा रहे हैं। आरोपियों की संख्या तीन बताई जा रही है। जिसको पीड़िता पहचानती थी। उधर, बधार में काजल के बेहोश मिलने पर परिवार के लोग एवं स्थानीय पुलिस काजल के होश में आने का इंतजार कर रहे थे। ताकि यह पता लग सके कि उसके साथ क्या हुआ था और किसने जघन्य अपराध किया था? मगर यह राज उसकी मौत के साथ ही दफन हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि काजल देवी शनिवार की शाम करीब 7 बजे अपने घर के दरवाजे के पास खड़ी थी। इसी दौरान अंधेरे में 3 लोग नशेे मे धुत होकर आए और उससे बात करने के बाद साथ लेते गए। गांव के कई लोगों ने काजल के साथ में 3 लोगों को आतेे देखा, रास्ते में वे काजल के साथ बकबक भी कर रहे थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NNDTuV

No comments:

Post a Comment