
सीकर (राजस्थान)। सूरजगढ़ के छोटे से गांव सेढ़ू की ढाणी हाल खेतड़ी नगर की बेटी प्रिया छाबा फिल्मी दुनिया के पर्दे पर बड़े कलाकारों के साथ नजर आएगी। खेतड़ी नगर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से प्रधानाचार्य पद से रिटायर्ड सरदार सिंह की छोटी बेटी प्रिया छाबा ने गांव में रहकर प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की। बाद में मुंबई चली गई। यस वाडिया के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ प्यार ऐसा भी होता है ‘ में नजर आएंगी। शूटिंग सितंबर तक शुरू होने की संभावना है। प्रिया मुख्य कलाकार आर माधवन, श्रुति हसन, गेस्ट कलाकार के रूप में अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, काॅमेडी में जॉनी लीवर, परेश रावल, नील नितिन मुकेश जैसे बड़े कलाकारों के साथ अभिनय करेंगी। एक्ट्रेस श्रुति हसन की फ्रेंड के रोल में व जॉनी लीवर के साथ कॉमेडियन के रूप में अभिनय करेंगी। मुंबई में अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग करेंगी। प्रिया ने कहा कि उसे सबसे पहले हॉरर फिल्म कजरी में मुख्य कलाकार के रूप में अभिनय करने का मौका मिला। लघु फिल्म कजरी की शूटिंग जयपुर व वनस्थली में हुई थी। फिल्म दिसंबर तक रिलीज होगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JjhtxT
No comments:
Post a Comment