News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Wednesday, 11 July 2018

ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रही है मेरी बेटी, संपत्ति के लालच में है सिद्धार्थ बंसल, इसलिए अपनी बेटी को जायदाद से किया बेदखल : रिटायर्ड जिला जज

रिटायर्ड जिला जज सुभाष चौरसिया ने प्रेस बयान जारी कर बताया है कि वे अपनी बेटी को संपत्ति से बेदखल कर रहे हैं। उन्होंने अपने बयान में लिखा है कि पिछले दिनों मेरी पुत्री को लेकर जो भी हुआ उससे मेरी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। अपने पिता को बदनाम करने में मेरी पुत्री ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। एक पिता के रूप में मैंने हमेशा अपनी एकमात्र संतान पुत्री के बेहतर जीवन, शिक्षा और भविष्य की चिंता की। हाईकोर्ट ने स्थिति समझने को दिया था 12 दिन समय: उन्होंने कहा कि मेरी पुत्री सिद्धार्थ बंसल के बहकावे तथा ब्लैकमेलिंग का शिकार होकर अभी अपने हित की बात सुनने और समझने के लिए तैयार नहीं है। वह मेरी तथा परिवार की प्रतिष्ठा समाप्त करने पर तुली है। इन्हीं बातों से दुखी होकर मैंने अपनी पुत्री को संपत्ति से बेदखल कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में 12 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2umiBLL

No comments:

Post a Comment