News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 7 July 2018

बुराड़ी केस: महिला तांत्रिक गीता से पुलिस ने की पूछताछ, उसने तंत्र विद्या की बात से किया इनकार

बुराड़ी के संतनगर में भाटिया परिवार के 11 लोगों की मौत के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने गीता माता नाम की उस तांत्रिक से पूछताछ की जिससे ललित 7 जुलाई को मिलने वाला था, लेकिन इससे पहले ही परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो गई। गीता ने झाड़-फूंक और तंत्र विद्या की बात से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह अपने घर में नियमित रूप से सिर्फ काली माता की पूजा करती है। किसी बच्चे को नजर लगती है तो वह उसके ऊपर से चुड़ैल दाना, भूत दाना और प्रेत दाना घुमाकर फेंक देती है। इससे वह ठीक हो जाता है। आसपास के लोग उससे बच्चों की नजर उतरवाते हैं लेकिन वह लोगों का इलाज नहीं करती।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2J0wcxC

No comments:

Post a Comment