News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Sunday, 1 July 2018

हे सरकार! यह डर के भविष्य की तस्वीर है...इसे देखकर आपको सन्न और स्तब्ध होना चाहिए, नसें चटकनी चाहिए

जोधपुर। बालिग आदमी बच्चों के साथ बलात्कार कैसे कर सकता है! हद दर्जे का यह पागलपन, वहशियों की ये बर्बर करतूतें हम सबको सन्न और स्तब्ध करती हैं। ये खबरें कोई नहीं पढ़ना चाहता, लेकिन हमको रोजाना पढ़नी पड़ रही हैं। बाड़मेर में हाल ही ऐसी घटना सामने आई। बच्ची से रेप, हत्या...और फिर रेप। दर्द का यह अंतहीन सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। यह हर उस माता-पिता के डर की तस्वीर है जो अपनी बेटियों को अकेला छोड़कर काम पर निकलते हैं। घरों पर तो सुरक्षा के लिए दादा-दादी और परिवार के बाकी सदस्य होते हैं, लेकिन उन गली-मोहल्लों, कस्बों का क्या जहां मासूम बच्चियों को शिकार बनाने वाले दुष्कर्मी नजरें गड़ाए बैठे रहते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MzdPCj

No comments:

Post a Comment