News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 14 July 2018

मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, कहा- सरकार मामले की निष्पक्ष जांच कराए

मिशनरीज ऑफ चैरिटी के निर्मल ह्रदय से बच्चे बेचे जाने का मामला अब राजनीतिक रूप लेता नजर आ रहा है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय महासचिव बंधु तिर्की संस्था पहुंचे। यहां उन्होंने सिस्टर्स से बात की और करीब एक घंटे तक मामले पर चर्चा की। संस्था से बाहर आने पर बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से कहा कि सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। अगर कोई दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। लेकिन एक-दो व्यक्ति के गलत करने की सजा पूरे संस्था को नहीं दी जा सकती।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LcUlX1

No comments:

Post a Comment