News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 9 July 2018

मुंबई चार्टर्ड विमान हादसा: देश की पहली महिला एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर सुरभि का अंतिम संस्कार

मुंबई के रिहायशी इलाके में गुरुवार दोपहर को क्रैश हुए चार्टर्ड विमान में सोनीपत की बहू सुरभि की मौत के बाद शनिवार सुबह उसका शव सोनीपत पहुंचा। यहां करीब सुबह 8 बजे परिजनों ने पटेल नगर स्थित श्मशान भूमि में सुरभि का अंतिम संस्कार किया। देश की पहली महिला एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर के चले जाने से श्मशान भूमि में हर किसी की आंखें नम थीं। पति ब्रिजेश हादसे से स्तब्ध हैं। परिजनों को ढांढस बंधाने आए लोगों ने कहा कि देश के ऐसे होनहारों की इस तरह से मौत होना चिंता का विषय है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lKJPb6

No comments:

Post a Comment