News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 14 July 2018

अमित शाह आज उज्जैन में : मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

उज्जैन. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार शाम 4 बजे उज्जैन से शुरू होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शाह सभा स्थल से नानाखेड़ा चौराहा तक रथ में मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे। इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री 55 दिन में प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में रथ लेकर जाएंगे। 2008 और 2013 में विधानसभा चुनाव के पहले शिवराज उज्जैन से ऐसी ही यात्राएं कर चुके हैं। 2008 में भाजपा ने इसे विकास यात्रा नाम दिया था। यात्रा के रवाना होने से पहले नानाखेड़ा स्टेडियम में अमित शाह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LeAtPT

No comments:

Post a Comment