News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Thursday, 12 July 2018

दहेज के लालच में नहीं आई बारात, थाने पहुंची दुल्हन लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लड़की बोली- उसकी जिंदगी क्यों खराब कर दी, शादी नहीं करनी थी तो पहले बता देते

पानीपत। दहेज में महंगी सौगात नही मिलने से नाराज दूल्हे ने बारात लाने से इनकार करने के मामले में बुधवार को दोनों पक्ष महिला थाना में पहुंचे। यहां पर दोनों पक्षों की ओर से करीब पांच घंटे तक मंथन किया गया। आखिर में दोनों पक्षों में राजीनामा होने पर दुल्हन की ओर से दी गई शिकायत उसके पिता ने वापस लेते हुए बयान दिया कि उनका आपस में पंचायती राजीनामा हो गया है। इसलिए वे लड़का पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं चाहते। यही बयान पीड़ित दुल्हन ने दिया। वहीं, दुल्हन के परिजनों ने बताया कि अब वे इस लड़के के साथ अपनी बेटी की शादी नहीं करेंगे। कहीं दूसरी जगह पर लड़का देखकर शादी करेंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2L6m1gi

No comments:

Post a Comment