
शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। सोमवार को सेंसेक्स में करीब 95 अंक और निफ्टी में 48 अंक की गिरावट आई। सेंसेक्स 36,450 के नीचे और निफ्टी 11,000 के नीचे आ गया। कमजोर विदेशी संकेतों की वजह से बाजार की शुरुआत फ्लैट हुई और शुरुआती घंटों में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखा गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव आया है। एनएसई पर फार्मा इंडेक्स 2.4% टूट गया। सेंसेक्स शुक्रवार को 6.78 अंक नीचे 36,541.63 पर और निफ्टी 4.30 प्वाइंट नीचे 11,018.90 पर बंद हुआ। उस दिन कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,740.07 तक चढ़ा जो अब तक का सबसे उच्च स्तर है। निफ्टी ने 11,071.35 का हाई बनाया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NSVhOT
No comments:
Post a Comment