News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 July 2018

उफान को देखने पहुंचा था, नहाने लगा और अचानक पानी में बह गया 6 साल का मासूम

भोपाल। भोपाल में मंगलवार सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक लगातार पानी बरसा। पांच घंटे में साढ़े चार इंच से ज्यादा बारिश हो गई। इस दौरान शहर मानो थम सा गया था। यह सीजन में सबसे तेज और एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश है। कई जगह सड़कों, मकानों और दुकानों में लबालब पानी भर गया था। शहर के एक बंसल परिवार के लिए यह बारिश कहर बनकर बरसी। रोहित का छह साल का बेटा भाग्य बंसल (डुग्गू) नाले में बह गया। हादसे के वक्त डुग्गू बारिश में नहाते हुए नाले के पास पहुंचा था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uE7wWw

No comments:

Post a Comment