News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Sunday, 8 July 2018

ऋषिकेश में एडवेंचर गेम्स पर बैन से बेरोजगार होंगे 3 लाख से अधिक लोग, पैराग्लाइडिंग भी हुई ठप

ऋषिकेश से मात्र 20 किमी की दूर शिवपुरी रिवर राफ्टिंग का सबसे बड़ा केंद्र है। जून और जुलाई के आरंभिक दिनों में 5 से 8 हजार पर्यटक यहां रोज पहुंचते हैं। मार्च से लेकर जून तक पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन इस बार स्थिति अलग है। गिनती के पर्यटक पहुंच रहे हैं। जो आ रहे हैं वो भी यह सुनते ही अगले स्थान की ओर बढ़ जाते हैं कि एडवेंचर गेम्स बंद हैं। हाल ही में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने यहां रिवर राफ्टिंग, पेरा ग्लाइडिंग जैसे एडवेंचर गेम्स पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि इनके लिए पहले उचित कानून बनाएं। सुरक्षा के लिए पॉलिसी बनाएं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NwbJEm

No comments:

Post a Comment