News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 10 July 2018

स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मारी, 3 युवकों की मौत, घायलों की मदद करने के बजाय सेल्फी लेते रहे लोग

बाड़मेर/ चौहटन। चौहटन क्षेत्र के मते का तला के निकट सोमवार को भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मते का तला के पास गोलाई में तेज गति से आ रही स्कूली बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल दो युवक सड़क पर तड़पते रहे। इस दौरान वहां खड़े लोग घायलों को संभालने की बजाय वीडियो बनाने में ही मशगूल रहे। दो युवक तो घायलों के साथ सेल्फी लेते रहे। काफी देर पश्चात घायलों को अस्पताल ले जाया गया। बाद में इन दोनों घायल युवकों की भी मौत हो गई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2L3yZrL

No comments:

Post a Comment