News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 24 July 2018

सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर, पहली बार 36,900 के पार; घरेलू निवेशकों की खरीदारी से तेजी

सेंसेक्स मंगलवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। इसने 36,859.39 के रिकॉर्ड स्तर से शुरुआत की और 36,869.34 का उच्च स्तर छुआ। निफ्टी 11,109 पर खुला और 11,132.35 तक चढ़ा। निफ्टी के रिकॉर्ड उच्च स्तर से इसका फासला सिर्फ 60 अंक रह गया। सेंसेक्स सोमवार को 222.23 अंक चढ़कर 36,718.60 पर बंद हुआ। जो अब तक का रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर है। पिछला रिकॉर्ड हाई क्लोजिंग स्तर 36,548.41 है जो 12 जुलाई को रहा। निफ्टी की क्लोजिंग 74.55 प्वाइंट ऊपर 11084.75 पर हुई। 29 जनवरी के बाद ये सबसे उच्च क्लोजिंग स्तर है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2v0oLBT

No comments:

Post a Comment