
दोरनापाल। धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के घने जंगल अब गांजा तस्करों के गढ़ भी बनने शुरू हो गए हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को गांजा की बड़ी पैकेजिंग अड्डे का भंडाफोड़ किया है। वहीं 24 घंटे के दौरान की गई कार्रवाई में पुलिस ने 1000 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि जंगल में हुई कार्रवाई के दौरान आरोपी भागने में सफल हो गए। - मलकानगिरि जिले में जादूगढ़ा गांव के घने जंगलों में सोमवार सुबह गांजा की पैकिंग कर तस्करी करने वाले अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। यहां से पुलिस ने 500 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। - ड्रग विभाग को सूचना मिली थी कि जादूगढ़ा से करीब पांच किमी अंदर घने जंगलों के बीच गांजा तस्करों ने एक प्रैसिंग मशीन लगा रखी है और वहां से ही पैकिंग कर गांजे की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने सुबह जंगल में छापा मारा। - पुलिस ने मौके से एक टाटा पिकअप...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NThk7T
No comments:
Post a Comment