News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 7 July 2018

अफवाह फैलाने और हिंसा भड़काने वालों पर ट्विटर ने की कार्रवाई, 2 महीने में 7 करोड़ फर्जी खाते बंद

ट्विटर ने सात करोड़ फर्जी खाते बंद कर दिए हैं। कंपनी ने मई और जून में विशेष मुहिम छेड़कर ऐसे खातों की पहचान की जिन्हें ट्रोल और अफवाह फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक राजनीतिक दबाव बढ़ने के बाद ट्विटर ने ये कार्रवाई की है। दूसरे देशों से कंट्रोल किए जा रहे फर्जी खातों पर निगरानी नहीं रख पाने की वजह से अमेरिकी संसद कांग्रेस ने ट्विटर की निंदा की थी। उसने कहा था कि अफवाह फैलाने वाले इन अकाउंट की वजह से अमेरिका की राजनीति प्रभावित हो सकती है। ट्विटर के सूत्रों के मुताबिक खाते बंद करने की दर अक्टूबर की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। पिछले कुछ महीनों के दौरान एक दिन में 10-10 लाख खाते बंद किए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KZgOTZ

No comments:

Post a Comment