
ऑटो गैजेट। रेंज रोवर इस बार इवोक का कन्वर्टिबल वर्जन लेकर आई है। आगे से ये वैसी ही है जैसी पहले थी। एक कन्वर्टिबल के लिए रियर डेक का जमीन से काफी ऊंचा होना पहली बार में चौंकाता है। ध्यान से देखने पर इस गाड़ी का अनुपात ऐसा लगता है कि पहिए कोने में दबे हैं। छत फोल्डेड है। अंदर हर तरफ सॉफ्ट विंड्सर लेदर लगा है। कई जगह कॉन्ट्रास्ट स्टिच भी है। खूब सारे ब्रश्ड अल्युमिनियम का इस्तेमाल है। सख्त प्लास्टिक केवल कुछ जगह ही दिखाई देता है, जैसे पीछे वाली सीट पर। गाड़ी की साइज को देखते हुए पीछे वाली सीट का होना भी चौंकाता है। ये दो बच्चों के लिए उम्दा इंतजाम है। गाड़ी में 251 लीटर बूट दिया गया है जिसमें दो वीकेंड बैग्स आसानी से रखे जा सकते हैं। इक्विप्मेंट भी कई हैं। ऑटो एलईडी हेडलैम्प्स हैं, ऑटो वाइपर्स, 660 वॉट का 12 स्पीकर वाला मेरीडियन हाई-फाई सिस्टम, पार्किंग असिस्ट, हेड्स-अप डिस्प्ले और मेमोरी के साथ पॉवर्ड फ्रंट-सीट्स हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tTHoXw
No comments:
Post a Comment