News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 30 July 2018

हुकुमचंद मिल मामला : मजदूरों ने कहा मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा लेकर इंदौर आएं तो कोई अच्छी खबर लाएं, 1991 में मिल बंद होने के बाद से अब तक अपने हक के पैसे के लिए कर रहे है संघर्ष

पिछले 26 साल से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हुकुमचंद मिल के मजदूरों द्वारा मप्र सरकार के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। 5 लाख लोगों के हस्ताक्षर के लक्ष्य को लेकर प्रारंभ इस अभियान को सोमवार तक 50 हजार लोगों का समर्थन प्राप्त हो गया है। मजदूरों का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी जन आशीर्वाद यात्रा लेकर जब इंदौर आएं तो साथ में मजदूरों के बकाया पैसों का चेक भी लाएं या कोई अच्छी खबर लेकर अाएं। 1991 में मिल बंद होने के बाद से आज तक मजूदर अपने बकाया पैसे के लिए संघर्ष कर रहे है। 6 अगस्त 2007 को हाई कोर्ट ने मिल मजदूरों के पक्ष में 229 करोड़ रुपए का क्लेम स्वीकृत किया था। यह पैसा मिल की जमीन बेचकर मजदूरों को प्रदान किया जाना था लेकिन मिल की जमीन पर नगर निगम और मप्र सरकार ने अपना-अपना दावा जता दिया, मामला फिर कोर्ट में पहुंचा और कोर्ट ने मप्र सरकार के दावे को खारिज कर दिया। इसके बावजूद अब तक मजदूरों को उनका पैसा नहीं मिला है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2AjtfJJ

No comments:

Post a Comment