News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 28 July 2018

आईसीआईसीआई बैंक को 17 साल में पहली बार घाटा, एनपीए के कारण 120 करोड़ का नुकसान

सीईओ चंदा कोचर के खिलाफ हितों के टकराव की जांच के बीच आईसीआईसीआई बैंक को जून तिमाही में 119.55 करोड़ रु. का घाटा हुआ है। 2001 के बाद पहली बार बैंक को घाटे का सामना करना पड़ा है। जून 2017 की तिमाही में बैंक को स्टैंडअलोन आधार पर 2,049 करोड़ का मुनाफा हुआ था। इस दौरान रेवेन्यू 16,847 के मुकाबले 18,574 करोड़ रहा है। कंसोलिडेटेड आधार पर भी मुनाफा 2,605 करोड़ से घटकर 4.93 करोड़ रह गया है। ब्याज से आय 5,590 करोड़ की तुलना में 6,102 करोड़ रही। नेट इंटरेस्ट मार्जिन पिछले साल के 3.23% से घटकर 3.19% पर आ गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ltz2l8

No comments:

Post a Comment