News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 24 July 2018

दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश मोनाको समुद्र पर 15 एकड़ में बसाएगा बस्ती, 16 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च

मोनाको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है। यह भूमध्य सागर के किनारे बसा है। इसकी आबादी महज 38 हजार है। इतने लोग सिर्फ 2.02 वर्गकिमी इलाके में बसे हैं। इटली और फ्रांस से रोजाना 40 हजार लोग यहां काम करने आते हैं। इस दौरान देश की स्थिति खराब हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार समुद्र की सतह पर 15 एकड़ में 1000 मकानों की बस्ती बसाने की तैयारी में है। यह काम 2025 तक पूरा होगा। दुनिया का सबसे छोटा देश 0.44 वर्ग किलोमीटर में बसा वेटिकन सिटी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uLZLyF

No comments:

Post a Comment