
रायपुर। सत्रह साल की उम्र, जब हम में से ज्यादातर लोग, कॉलेज चुनने की मशक्कत में लगे होते हैं तब इस लड़के ने अपना स्टार्टअप लॉन्च कर दिया। वह इस समय 12वीं क्लास में था। दिल्ली के एक मध्यम वर्गीय परिवार का ऋषभ लावनिया अपने पिता की तरह सिविल इंजीनियर बनना चाहता था। लेकिन अपनी पढ़ाई पर फोकस न कर पाने की वजह से वह फेल हो गया। इस बीच उसने अपनी नेटवर्किंग मजबूत की और 2010 में गुड़गांव में रेड कार्पेट ईवेंट्स नामक स्टार्टअप शुरू किया। इस दौरान ऋषभ ने 70 से ज्यादा प्रमोशनल व कॉर्पोरेट ईवेंट्स किए। जीरो से शुरुआत करने के बावजूद ऋषभ ने अपने इस वेंचर में कामयाबी हासिल की थी। कुछ समय तक यह स्टार्टअप सफलतापूर्वक चला।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2zDkBFn
No comments:
Post a Comment