News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 21 July 2018

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड: 10 जिलों के 483 छात्र-छात्राओं के लिए 15.96 करोड़ रुपए स्वीकृत

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत छात्रों की शिक्षा ऋण स्वीकृति में तेजी आयी है। अब तक 10 जिलों के 483 छात्र-छात्राओं के लिए 15.96 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। शिक्षा वित्त निगम के एमडी जयंत कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं के नामांकन व कॉलेज की जांच रिपोर्ट के आधार पर लोन स्वीकृत किए जा रहे हैं। 483 में 373 छात्र और 110 छात्राएं शामिल हैं। औरंगाबाद में 37, बेगूसराय 44, गया 37, मधुबनी 58, मुजफ्फरपुर 29, नालंदा 36, पटना 80, पूर्वी चंपारण 46, रोहतास 50 और समस्तीपुर 66 के शिक्षा लोन स्वीकृत हुई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Loaw3Q

No comments:

Post a Comment