News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 5 June 2018

UPSC का आखिरी अटेंप्ट था...सेंटर पर लेट पहुंचा तो नहीं मिली एंट्री, घर आया और लगा ली फांसी

नई दिल्ली। यूपीएससी प्री का एग्जाम नहीं दे पाने के कारण पूर्व वैज्ञानिक के बेटे वरुण सुभाष चंद्रन (28) ने रविवार को पंखे से लटककर फांसी लगा ली। एग्जाम सेंटर पर देर से पहुंचने के कारण उसे एंट्री नहीं दी गई। यह उसका आखिरी मौका था। इसी कारण हताश होकर उसने जिंदगी से खत्म कर ली। पुलिस को घटना की जानकारी शाम 5.55 बजे मिली। पुलिस ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें वरुण ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। वरुण के पिता का नाम सुभाष चंद्रन (70) है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LZWAdU

No comments:

Post a Comment